पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई

रांची: महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर डीएभी सरला स्कूल तुपुदाना परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर पूर्व राष्ट्रपति को याद किया।

अब्दुल कलाम के कृतित्व पर चर्चा करते हुए पासवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा भारत रत्न डॉ कलाम की सुचिता, सादगी व कर्तव्य निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेंगी।वे हमेशा कहा करते थे सपने वे नहीं होते जो आपको रात में सोते समय नींद में आए,बल्कि सपने वे होते हैं जो रात में सोने ही ना दे। ऐसी बुलंद सोच रखने वाले मिसाइल मैन युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं, उनकी कही बातों को अगर जीवन में अमल कर लिया जाए तो हम अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
आलोक दुबे ने कहा पोखरण परमाणु परीक्षण में भाग लेकर भारत को परमाणु शक्तिशाली बनाने में मिसाइल मैन के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता है।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षिका मेघा बाखला, आरती मिंज अर्चना कुमारी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *