हेमंत मंत्रिमंडल में मंत्रियों की लिस्ट यहां पर देखें ..
रांची: झारखंड में तीसरी बार सीएम बने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ ही देर में होने वाला है। नए मंत्रिमंडल में 11विधायकों को मंत्री बनाया जायेगा।
कैबिनेट में जिसे जगह मिलेगी उसे राजभवन से फोन आने लगा है। मंत्रियों की लिस्ट में कांग्रेस से इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता,रामेश्वर उरांव,दीपिका सिंह पाण्डेय का नाम है।
वहीं जेएमएम से बात करे तो मिथिलेश ठाकुर,बेबी देवी, हफीजुल हसन,चंपाई सोरेन,बैद्यनाथ राम,दीपक बिरुआ को मंत्री बनाया जायेगा।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने यह फैसला लिया है। यही नहीं कोल्हान क्षेत्र चुनाव में गड़बड़ा नहीं जाए इसके लिए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को भी मंत्री बनाया जायेगा। राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता हैं। मंत्रिमंडल में बादल पत्रलेख और बसंत सोरेन को ड्रॉप किया गया है। हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में सभी जाति को शामिल किया है।

