नव विवाहिता का शव कमरे से बरामद,लड़की के पिता ने ससुराल वाले पर हत्या का लगाया आरोप

रांची: राजधानी रांची के पंडरा स्थित शिवपुरी की रहने वाली नव विवाहिता पूजा पासवान का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। लड़की के पिता उसके ससुराल वाले पर दहेज के लिए हत्या करने का इल्जाम लगाया है। वहीं लड़की के ससुराल वाले इसे आत्महत्या बताया है। पंडरा पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका महिला गुजरात की रहने वाली है। उसके पिता का नाम बैजनाथ पासवान है। कुछ ही महीने पहले उसकी शादी रांची में हुई थी। महिला के पति दिवेश पासवान यूपी के सहारनपुर में इंडियन बैंक में कार्यरत हैं।शादी के कुछ दिनों के बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था।विवाहिता ने बुधवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई और गुरुवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खोला तो ससुराल के लोगों ने कमरे में देखा तो फांसी के फंदे से लड़की पाई गई थी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में जुट गई है।
वहीं मृतक विवाहिता पूजा पासवान के पिता बैजनाथ पासवान ने गुरुवार को पंडरा थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि दिसंबर महीने में मेरी बेटी पूजा पासवान की शादी रांची पंडरा शिवपुरी स्थित डॉ.आर के रंजन के पुत्र दिवेश पासवान हुई थी। शादी के कुछ एक महीने बाद से ही दहेज के लिए विवाद शुरू हो गया। मेरी बेटी के नाम दो दो फ्लैट गुजरात में है और उसके नाम लाखों रुपए की एफडी भी है। उसके पति हमेशा इसकी मांग करते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा के पति दिवेश का संबंध एक अन्य लड़की से है।
उन्होंने कहा कि पूजा के ससुराल वाले ने मुझे फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है,मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैं रांची पहुंचा तो कमरे मे पूजा का शव था। कहा गया कि पूजा ने कमरे की खिड़की के ग्रिल में रस्सी बांध कर आत्महत्या की है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ होगा। मेरी लाडली बेटी पूजा की इन लोगों ने हत्या की है।
पुलिस हत्या या आत्महत्या सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पूजा पासवान ने घर की खिड़की में बने ग्रिल के सहारे आत्महत्या किया फिर किसी ने हत्या कर फांसी के फंदे में टांग दिया इसकी जांच पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। लेकिन इतना तो साफ है कि पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद की वजह से पूरी घटना को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *