मोदी 3.0 कैबिनेट में झारखंड से संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी बनेंगी मंत्री

रांची: केंद्र में मोदी 3.0 कैबिनेट में झारखंड से दो सांसद रांची से संजय सेठ और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी मंत्री पद की शपथ लेंगी। रविवार के पीएम मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा की। उसमे मोदी 3.0 में संभावित मंत्री उपस्थित हुए। मोदी ने सभी सांसदों के साथ पांच साल के रोड मैप पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंत्री की शपथ लेने के बाद विकास कार्यों में लग जाए। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनना है। इसको ध्यान में रखकर अपने अपने क्षेत्र में काम करना है।
इस अलावा बिहार से चिराग पासवान,जीतनराम मांझी, ललन सिंह,गिरिराज सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।इस बार मंत्रिमंडल गठन करने में सामाजिक समीकरणों का ख्याल रखा गया है।
इसके अलावा मंत्रियों की सूची में
मनसुख मांडवीया मेघवाल, जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह पूरी, किरण रिजू, गजेंद्र शेखावत, जयंत चौधरी, अन्नामलाई, सुरेश गोपी, धर्मेंद्र प्रधान, रामनाथ ठाकुर, किरण रेड्डी, जीतन प्रसाद,पंकज चौधरी,बीएल शर्मा, सोनेलाल, अनुप्रिया पटेल, राव इंद्रजीत, मुरलीधर रामदास हैं। आज 35 मंत्री शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *