अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को किया गया सम्मानित

खूंटी: एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मूलवासी मजदूर संघ ने बुधवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में जिला अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित मजदूरों को सम्मानित किया गया एवम उनके हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही गई। उसके बाद डाक बंगला परिसर से मजदूरों के सम्मान में नृत्य कलाकारों के साथ नगर भ्रमण हेतु जुलूस निकाला गया जो डाक बंगला परिसर से होते हुए भगत सिंह चौक मेंन रोड होते हुए नेताजी चौक, दतिया रोड, डाक बंगला परिसर में जाकर सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डलसा के सचिव राज श्री कुजूर अपने वक्ता में कहा मजदूर संगठित रहे और अपने हक और अधिकार के लिए इसी तरह आवाज उठाते रहे। आज 1 मई मजदूर दिवस को पूरे विश्व में मनाया जाता है और इस दिन सरकारी छुट्टी भी रहती है। इसलिए आपका सम्मान में पूरे विश्व आपके साथ खड़ा है। वहीं डालसा के राजीव कमल ने कहा दुनिया में अगर किसी के पास ताकत है तो वह मजदूरों के पास है। आपके सम्मान में आज पूरे विश्व मजदूर दिवस मना रहा है। अधिवक्ता मदन गंजू ने मजदूरों को संगठित रहने की और अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। जिला परिषद के सदस्य सुशील सांगा ने कहा कि मजदूर अपने हक के लिए जागरूक होना पड़ेगा। अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा कि जिनका भी मजदूर कार्ड नहीं है वह जल्द से जल्द अपना लेबर कार्ड और आई-श्रम कार्ड बना ले, आने वाले समय में इसकी जरूरत पड़ेगी और आप सरकार से लाभ ले सकते हैं।अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अभी चुनाव का माहौल है। मजदूरों को हक पाने के लिए अपना मतदान का प्रयोग जरूर करें और मतदान राष्ट्रधर्म है, आप मतदान जरूर करें। मौके पर धर्मेंद्र मांझी, विनोद राम, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष निकोदिन होरो, सिकंदर नायक, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष मंसूर खान, बजरंग महतो, श्याम किशोर गोप, भागीरथी गंजू, गोपाल महतो, पवन महतो, राजू नायक, गुज्जू नायक, चरखा नायक, छोटू नायक, संगीता देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, गुलरिया चैंपियन, सैनिक मुंडा, मुर्गा मुंडा, कमरुद्दीन अंसारी, साबिर अंसारी, रेखा देवी, सुगनी देवी, रजनी देवी, गोमती देवी, उड़ान देवी,पारुल देवी आदि मजदूर एक होकर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *