अंबेडकर जयंती पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया माल्यार्पण

रांची: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी रांची के डोरंडा स्थित पुराना हाई कोर्ट के समीप डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम उपस्थित रहे और माल्यार्पण कर नमन किया।
मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनकी जयंती पूरे देश मे मनाई जा रही है। आज इस पावन दिवस पर हमें ये संकल्प लेना है कि जो हमारा संविधान है वो पूरे दुनिया मे अनूठा संविधान है, हम सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों को एक समान अधिकार इस संविधान ने दिया है, और हमें ये संकल्प लेना है कि इस संविधान को अक्षुण रखना है, समतामूलक समाज की ओर आगे बढ़ना है। हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने में कुछ ताकतें दिन रात लगी हुई है, उन ताकतों को हमे जवाब देना है।
वहीं झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनको नमन करते हुए हम संकल्प लेते हैं कि इस संविधान को बचाने के लिए संविधान विरोधी ताकतों को जवाब देना है और सभी के हक अधिकार की रक्षा करना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जिला सचिव डॉ० हेमलाल कु मेहता, अफरोज अंसारी, संजय राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फरीद खान, उपाध्याय परवेज आलम, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, संगठन सचिव रमजान रजा, पुष्पा बरदेवा, महिला मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष सुषमा बरदेवा, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष असद टिंकू, राकेश वर्मा, अतिकुर रहमान, फिरोज, मो नौसाद आलम, परवेज अख़्तर, अमन खान, राजेश, सोनू, प्रिंस एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *