मुरहू प्रखंड में 22से 26 फरवरी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का होगा आयोजन

खूंटी: दिव्यांगों को प्रमाण पत्र निर्गत और उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए जिले में अलग अलग प्रखंडों में 16-26 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसमें मुरहू प्रखंड में 22-26 फरवरी को शिविर लगाया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने बताया कि जिले में बहुत ऐसे दिव्यांग हैं जिनका अबतक प्रमाण पत्र नहीं बना है। इससे उन्हें निशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने और उनको सरकारी सहायता उपलब्ध कराने में परेशानी होती है। मुरहू प्रखंड क्षेत्र में भी कई जगहों पर मुझे देखने को मिला है। मैने उसके लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग की बैठक में चर्चा भी किया था। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जिले में
16-26 फरवरी तक शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। वहीं मुरहू प्रखंड क्षेत्र में 22-26 फरवरी को लगेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर की एक कंपनी को मैंने खूंटी में आमंत्रित किया है। ये कंपनी दिव्यांगों को कृत्रिम अंग निशुल्क उपलब्ध कराएंगे।
उप प्रमुख ने कहा कि मुरहू प्रखंड क्षेत्र के सिव्यांगो का ऑन द स्पॉट प्रमाण पत्र बनवा कर उन्हे निशुल्ल कृत्रिम अंग दिया जायेगा। इससे उन दिव्यांगों को बहुत मदद मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *