भाजपा और आजसू झूठ और भय के जोर पर चुनाव लड़ रही है: राजेश ठाकुर

रांची: डुमरी उप चुनाव प्रचार में महागठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी को जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दिया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने डुमरी विधानसभा के चन्द्रपुरा व नवाडीह प्रखण्ड में चुनावी सभा किया। चुनावी सभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा और आजसू झूठ और भय के जोर पर चुनाव लड़ रही है। इनकी प्राथमिकता विकास नहीं बल्की विनाश का है। उन्होंने कहा कि हमे भरोसा विश्वास है कि डुमरी की जनता अपने लोकप्रिय दिवगंत नेता जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि देगी और बेबी देवी को भारी मतों से विजय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि डुमरी में अपने 18 वर्षो के कार्यकाल में जो विकास स्व.जगरनाथ महतो ने किया वो एक मिशाल है। वे गरीबो, वंचितों की आवाज हमेशा रहे और वही आवाज बेबी देवी बनेगी।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार राज्य में विकास की बुनियाद पर राजनीति कर रही है। हम झारखण्डी विचारों, विषयों, और जन भावना के साथ चलने का काम करते हैं। जबकि आजसू भाजपा महागठबंधन सिर्फ झूठ षड्यंत्र साजिश और जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है। हम समाज में प्यार बांटते हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने भी मोहब्बत के लिए कन्यकुमारी से काश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा की।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू भुख और भष्ट्राचार को बढ़वा देनेवाली पार्टी है। डुमरी की जनता महंगाई, भय, झूठा, के खिलाफ वोट करेंगी और महागठबंधन की प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने का काम करेंगी।
कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू भाजपा महागठबंधन राज्य को विकास से रोकना चाहती है। सरकार को डरना चाहती है। लेकिन उन्हें पता नहीं की जनता का प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ है। जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को बेबी देवी पुरा करने का काम करेंगी।
सभा को कृषि विपनण के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *