झारखंड जेडीयू के नेताओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात,संगठन मुद्दे पर चर्चा
रांची : झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी सह बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी के साथ झारखंड प्रदेश जनता दल(यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश जदयू का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित 1,अने मार्ग पटना में मिला।
प्रतिनिधि मंडल में झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के साथ झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार,युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, युवा नेता एवं मांडू के पूर्व प्रत्याशी दुष्यंत कुमार पटेल, धनबाद जिला के अध्यक्ष पिंटू सिंह ,धनलाल दुबे शामिल थे।
झारखंड प्रदेश जदयू के प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त किये एवं झारखंड में पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दिये साथ ही संगठन के बारे में विस्तृत लिखित रिपोर्ट सौंपा।
सीएम नीतीश कुमार ने झारखंड में संगठन को और मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया। साथ आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती के साथ तैयारी करने का भी दिशा निर्देश दिया।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)