अक्षय कुमार पहुंचे बाबा केदारनाथ के दर पर, बोले हर-हर महादेव
देहरादून : बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार आज मंगलवार को उतराखंड में बाबा केदारनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के सामने अपना मत्था टेककर आशीर्वाद लिया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केदारनाथ मंदिर के अंदर अपने सुरक्षा गार्डों के साथ प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। उनके आस-पास फैंस की भीड़ भी साफ नजर आ रही है।
एक न्यूज एजेंसी ने अक्षय कुमार का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अक्षय कुमार ने अपने माथे पर लाल और पीले रंग का तिलक और छापा लगाए हुए है। अक्षय कुमार ब्लैक हाफ टी-शर्ट और मैचिंग कलर के पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं।
भगवान के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार मंदिर से बाहर निकलते हैं और फैंस के प्रति अपने दोनों हाथ जोड़कर आभार प्रकट करते हैं। साथ ही वह हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाते रहते हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इन दिनों देहरादून में शूटिंग कर रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)