प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक 16को

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक मंगलवार को महिलौंग स्थित सरला बिरला स्कूल सभागार में होगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री,मुख्यालय प्रभारी एवम महासंपर्क अभियान के संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का सांगठनिक विस्तार सहित आगामी महासंपर्क अभियान के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में मार्गदर्शन करने हेतु महासंपर्क अभियान केंद्रीय टोली की सदस्या पूर्व सांसद एवम पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडेय जी भी पधार रही हैं।
डॉ वर्मा ने बताया कि उद्घाटन सत्र 10.30बजे पूर्वाह्न आयोजित है और समारोप अपराह्न 4बजे होगा। प्रतिनिधियों के पंजीकरण 9बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में  प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी सदस्य,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य,सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवम महामंत्री,प्रकोष्ठ,विभाग के संयोजक ,जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,महासंपर्क अभियान हेतु प्रदेश टोली के सदस्य,जिलों में गठित महासंपर्क  अभियान के संयोजक,सह संयोजक गण की उपस्थिति अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *