जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कहा-11अप्रैल को रांची चलो,हेमंत हटाव,झारखंड बचाव..

रांची: अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश रांची के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर के प्रवास पर रवाना हुए।
जमशेदपुर महानगर जिला में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आगामी 11अप्रैल को आयोजित सचिवालय घेराव आंदोलन राज्य की  सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।
श्री प्रकाश ने कहा कि जनता इस भ्रष्ट,निकम्मी,आदिवासी,दलित,युवा, महिला,किसान विरोधी सरकार से ऊब चुकी है।
कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को तीन वर्षों में विकास के पायदान में काफी पीछे धकेल दिया है।
कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। बहन बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। युवा शक्ति आंदोलन केलिए विवश है। किसान अपने बकाए के भुगतान केलिए तरस रहे। स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर है। बुनियादी सुविधाओं का विकास ठप्प है। ऐसे में इस सरकार को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
नियोजन नीति के नाम पर यह सरकार युवाओं को लगातार ठग रही है,दिग्भ्रमित कर रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी 11अप्रैल को रांची चलो नारों के साथ भाजपा हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने केलिए मजबूर कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *