कांटाटोली फ्लाईओवर परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर योगदा सत्संग आश्रम, बहुबाजार से शांति नगर, कोकर तक (वाया काँटाटोली चौक) फ्लाई ओवर परियोजना अन्तर्गत मौजा- कोनका एवं सीरम में भूमि अधिग्रहण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। अर्जित भूमि की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंजना दास, कुंवर सिंह पाहन, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम को परियोजना निदेशक जुडको अरविंद मिश्रा की उपस्थिति में अधिपत्य मंगलवार को सौंप दिया गया।
आपको बताएं कि दिनांक 01 नवंबर 2022 को काँटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 30 नवंबर 2022 तक भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण कर लेने का निर्देश उपायुक्त राहुल कुमार सिंह को दिया गया था।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा उक्त के आलोक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राँची से परियोजना की भूमि अधिग्रहण की प्रगति के संबंध में लगातार समीक्षा की गई और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *