जल जंगल और जमीन की लूट मची हुई  है  : मेहता

रांची:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का24 वां रांची जिला सम्मेलन रविवार को प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत बाबूलाल झा ने झंडोत्तोलन से किया और शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता फरजाना फरुकी और लालदेव सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता शरीक हुए। सम्मेलन में 25 सदस्य जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कामरेड अजय कुमार सिंह को फिर से जिला सचिव बनाया गया। वही हजारीबाग में आहूत 23 सितंबर से 25 सितंबर तक राज्य सम्मेलन के लिए 11 प्रतिनिधि चुने गए। सम्मेलन में तय हुआ कि जन मुद्दों पर लगातार आंदोलन किया जाएगा। कोई निर्णय लिया गया कि पार्टी की सदस्य संख्या दोगुनी की जाएगी। साथ ही जन संगठनों का विस्तार किया जाएगा। इसमें राज्य संगठन में महिला समाज, किसान सभा, नौजवान एवं छात्र संगठनों को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि देश गंभीर स्थिति से गुजर रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार किसानों पर कहर ढा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से किया गया वादा एमएसपी कानून अब तक नहीं बनाया गया है। श्री मेहता ने कहा कि देश के तमाम पब्लिक सेक्टर को निजी पूंजी पतियों के हाथों सौंपा जा रहा है। देश में महंगाई चरम पर है, मध्यम वर्गीय परिवार इस में पिस रही है। देश को मात्र 4 लोग चला रहे हैं इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूंजीपति अंबानी अदानी हैं। युवा वर्ग हताश और परेशान हैं बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  देश मे भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है। जल जंगल और जमीन की लूट मची हुई है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीके गांगुली, अशोक यादव, बाबूलाल झा, डॉक्टर राजेंद्र चौधरी एवं लाल देव प्रसाद ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर डॉक्टर आरपी चौधरी, सच्चिदानंद मिश्रा, बलिराम साहू, एके रसीदी, लक्ष्मीकांत महतो, प्रवीण बानो,  शुभा मेहता, वीरेंद्र विश्वकर्मा, शहजादी खातून, आखता पन्ना, फूलों मुंडा, सुकरा उरांव सहित पार्टी के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *