पुलिस के जवान से खुद को गोली से उड़ाया

लोगरगाः लोहरदगा में पुलिस के जवान ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जवान का नाम आशुतोष कुमार बताया जा रहा है। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आशुतोष कुमार लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित था. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर थाना में इस घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मृतक जवान के पिस्टल को भी बरामद किया है.आशुतोष कुमार बिहार के भोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह 2005 बैच का सिपाही था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *