कैमूर में ठनका में ले ली चार लोगों की जान

कैमूरः बिहार में कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं ठनका का कहर। तो कहीं तेज बारिश। इस बार बिहार में मौसम भी साथ नहीं दे रहा है। मॉनसून भी रूठ गया है। वहीं कैमूर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैमूर में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी बारिश के दौरान घर से बाहर थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव निवासी चंदन कुशवाहा , चैनपुर थाना के परसियां निवासी लालती देवी, भभुआ के सोहन के महुअत गांव के रहने वाले मंटू पासवान और भभुआ प्रखंड के रामपुर गांव निवासी संतोष कुशवाहा के रूप में की गई है। इधर मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *