नदीम को रिम्स से मेदांता किया गया रेफर, एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, रांची में हुई हिंसा में हुआ था घायल
रांची: रांची में 10 जून को हुई हिंसा में घायल नदीम को रिम्स से मेदांता रेफर कर दिया गया है। यह जानकारी रिम्स के पीआरओ डॉ के मुरारी ने दी। उन्होंने बताया कि नदीम की स्थिति खराब होती जा रही थी, इस कारण डॉक्टरों की टीम ने बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया। नदीम को सुबह साढ़े दस बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया.बताते चलें कि रांची में हुई हिंसा के दौरान नदीम के कंधे पर गोली लगी थी जो गर्दन में जाकर फंस गयी है. वो पिछले दस दिनों से वेंटिलेटर पर था। ब्लड क्लॉटिंग हो गई थी.
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)