संविधान देश की आत्मा है, इसकी रक्षा और सम्मान करना सभी का दायित्व : बैद्यनाथ राम

रांची: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने संविधान के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसी के आधार पर देश का संचालन होता है। संविधान की रक्षा करना और उसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को संविधान की मूल भावना का पालन करने और इसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। संविधान के कारण ही देश के नागरिकों को अधिकार और सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि संविधान है, तभी हम हैं और हमारे अधिकार सुरक्षित हैं।
बैद्यनाथ राम ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान का निर्माण कर देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों की गारंटी देने का काम किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *