रॉयल्टी की समस्या पर मंथन करेगा झारखंड संवेदक संघ, आंदोलन की बनेगी रणनीति

रांची: झारखंड संवेदक संघ की महत्वपूर्ण आमसभा शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित मंगलम गार्डन में आयोजित होगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ रॉयल्टी सहित संवेदकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। खास तौर पर रॉयल्टी की समस्या को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
गुरुवार को मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में आयोजित प्रेसवार्ता में संयोजक राकेश चौधरी और कोडरमा जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष विमल कुमार मोदी ने बताया कि ईंट,मोरम,बालू का हमलोगों को चालान नहीं मिलता है। फिर हमलोग चालान कैसे दे। इससे हमलोगों का भुगतान नहीं हो रहा है। पिछले मार्च के बाद से हमलोगों का भुगतान पेंडिंग में है। बगैर भुगतान के हमलोग कैसे काम करे यह समस्या है। वहीं राकेश चौधरी ने बताया कि सरकार का विकास बगैर परेशानी के जनता तक कैसे पहुंचाया जाय इसको लेकर शुक्रवार को चिंतन बैठक आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के सैकड़ों संवेदक एकत्रित होंगे। इसके बाद सरकार के साथ वार्ता करने की कोशिश की जाएगी। क्योंकि सरकार एक अंग संवेदक होता है। हमलोगों के साथ समस्या आ रही है उसका समाधान सरकार से कराने की मांग किया जाएगा। यदि बात नहीं बनी तो हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
उन्होंने बताया कि आमसभा की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। पहले चरण में संवेदकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी रितेश कुमार और अजीत कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। भोजन की व्यवस्था अजीत कुमार और अजय कुमार टाइगर संभालेंगे, जबकि पार्किंग की जिम्मेदारी आफताब और जितेंद्र कुमार को दी गई है।
बैठक का दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, शाम 4 बजे महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में रॉयल्टी की समस्या पर अंतिम निर्णय लेते हुए आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
संघ की ओर से झारखंड के सभी जिलों के संवेदकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि इस आमसभा के माध्यम से सरकार तक यह संदेश पहुंचाना है कि संवेदक अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट हैं और उनके साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आमसभा की तैयारी को अंतिम रूप देने में संयोजक राकेश चौधरी, मुरली चौधरी (बोकारो), विमल मोदी (कोडरमा), गोपाल प्रसाद गुप्ता, गौतम उपाध्याय, राजीव सिंह, मिट्ठू जायसवाल, सनी सिंह और राजेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य जुटे हैं। विभिन्न जिलों में भी संवेदकों को बैठक में शामिल करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *