खूंटी के समाजसेवी गोवर्धन भगत का निधन, कल मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

खूंटी : खूंटी के प्रसिद्ध समाजसेवी और बाबा अमरेश्वर धाम अंगरा – बाड़ी धाम के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले गोवर्धन भगत (95 वर्ष) का आज राँची में निधन हो गया।उनके पुत्र विनय जायसवाल ने बताया कि आज दिन के 1:30 बजे राँची में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे खूँटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
गोवर्धन भगत का अंतिम संस्कार कल खूँटी मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।गोवर्धन भगत ने ही बाबा अमरेश्वर धाम, अंगरा – बाड़ी धाम का विकास कराने में अहम भूमिका निभाई थी। धाम के विकास, मंदिर निर्माण और व्यवस्थाओं को लेकर वे हमेशा आगे रहते थे।सावन में वर्षों तक फ्री बस सेवा दीवे हर वर्ष सावन महीने के हर सोमवार को अपनी ओर से भक्तों के लिए फ्री बस सेवा देते थे। अपनी सभी बसों को फ्री में अमरेश्वर धाम ले जाना और लाना, वर्षों तक उन्होंने निःस्वार्थ सेवा के रूप में किया। हजारों भक्त उनकी इस सेवा को आज भी याद करते हैं।उनके निधन पर *पूर्व लोस उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी , लाह ऐसो सिएन के मन्नू भगत (मन्नू बाबू), भाजपा के काशीनाथ महतो, अधिवक्ता प्रफुल्ल भगत, व्रजेंद्र भगत, भव्य क्लब के संस्थापक प्रदीप घोष, भाजपा के मुकेश भगत, प्रियंक भगत संजय साहू , मार्शल बारला आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
सभी ने कहा कि गोवर्धन भगत का जाना खूँटी और अमरेश्वर धाम के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सेवाभाव हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *