अनगड़ा में चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
रांची: 21वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में होगा। उद्घाटन मैच बड़ाम और सत्यारी टोली की टीम के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के कुलपति सी जगन्नाथन व विशिष्ट अतिथि डीन विजय सिंह करेंगे। फाइनल मैच 29 नवंबर को खेला जाएगा। यह आयोजन राजेंद्र यूनाइटेड गेतलसूद के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के सीईओ जेलेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में वीएआर सिस्टम लागू किया जा रहा है। विजेता टीम को 5 लाख, उपविजेता टीम को 3 लाख व दोनों सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को एक-एक लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

