धूमधाम से मनाया देवोत्थान एकादशी सह स्थापना दिवस
रांची : बाबा विद्यापति स्मारक समिति का कार्यालय में शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी सह स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूजा में पंडित बिंदु शेखर झा एवं यजमान के रूप में संतोष मिश्रा थे। सर्वप्रथम पंडित बिंदु शेखर झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरंभ की गई सर्वप्रथम बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा विद्यापति रचित आरती “जय जय भैरवी असुर भयावनी पशुपति भामिनी माया” आरती गाकर बाबा विद्यापति की आरती की गई तत्पश्चात देवोत्थान एकादशी की पूजा साथी साथ तुलसी विवाह कार्यक्रम पंडित के द्वारा कराया गया। पूजा उपरान्त आए हुए सभी भक्तजन को प्रसाद वितरण कर पूरे देश में अमन चैन बहाल हेतु बाबा से मंगल कामना की गई। आज की कार्यक्रम में पूजा में शामिल हुए सभी भक्तजन में अध्यक्ष जयन्त झा, संतोष मिश्रा,राजेश झा, ज्ञानदेव झा,मनोज झा मृत्युंजय झा, अजय सिंह, आशुतोष ओझा, आदि ने भाग लेकर हर्षोल्लाश के साथ देवोत्थान एकादशी पूजा संपन्न किया गया। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने दी।

