जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक सम्पन्न, “वोट बचाओ – देश बचाओ” कार्यक्रम पर हुई चर्चा
खूंटी : जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कमिटी की बैठक सांसद श्री कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी श्री राजेश गुप्ता, जिला प्रभारी श्री चैतू उरांव, विधानसभा प्रभारी श्री हिमांशु राय उपस्थित रहे।
बैठक में “वोट बचाओ – देश बचाओ” कार्यक्रम के तहत हर पंचायत में चौपाल लगाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी का एक-एक पदाधिकारी किसी भी वैध मतदाता का वोट कटने नहीं देगा। जो वोट वैध है, उसे बचाना हमारा कर्तव्य है, खूंटी जिला के कांगेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता वोट रक्षक बन सभी का सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को मतदाता सूची के बारे में जागरूक किया जाएगा, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाया जाएगा और गलत तरीके से काटे गए नामों को फिर से जुड़वाने का काम पार्टी करेगी।
लोकसभा प्रभारी श्री राजेश गुप्ता, जिला प्रभारी चैतू उरांव एवं विधानसभा प्रभारी हिमांशु राय ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का कार्यक्रम है, इसलिए इसे बूथ स्तर तक मजबूती से ले जाना है।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नाईमुध्दीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, महिला अध्यक्ष सुनीता गोप, जिला महासचिव प्रनीत तोपनो, जुनैद खान, ऋतुराज झा, उपाध्यक्ष विक्रम नाग, अल्बर्ट तिग्गा, शशिकांत होरो, सोहेल आन्सारी, अजय कुमार साहू, मरियम आईन्द, जोन कन्डुलना, सुमन देवी, मीनाक्षी तोपनो, सुषमा भेंगरा, ईन्दुआन्ना हस्सा, अनिता नाग, अनमोल होरो, समडोम तोपनो, कुणाल कमल कच्छप, धर्मदास कन्डीर, फिरोज आलम, परवेज आलम, प्रकाश मुण्डा, मानवेल सांगा, सुनील मुण्डा, निर्मल पुर्ती, अदित्य गंझू, आदि उपस्थित थे।


