लोक आस्था के महापर्व छठ पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं : उपायुक्त

बोकारो :शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिले के समस्त व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान सूर्य एवं छठी मैया से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाएं तथा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर अर्घ्य अर्पित करने के दौरान निर्धारित सुरक्षित स्थानों का ही उपयोग करें। जलाशयों में गहरे पानी की ओर जाने से बचें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतें।उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से घाटों पर विद्युत तारों एवं उपकरणों से सावधानी बरतने, प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सूचित करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट जलाशयों में प्रवाहित नहीं करें।

पर्व के दौरान आपसी सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखें।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से सामूहिक सहभागिता एवं सतर्कता के साथ छठ महापर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *