70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना: 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने की कोशिश की। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन हालात नहीं संभले तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। लाठीचार्ज में एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।पुलिस की तैनाती के बावजूद छात्र जेपी गोलंबर पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंच गए। डाकबंगला चौराहे पर छात्रों और CRPF जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार के बीच प्रदर्शन कर रहे एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की भी सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *