प्रतिबिंब ऐप से 6 साइबर ठग गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तकनीकी शाखा को प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूचना पर चिराचास थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर ठगी में संलिप्त छह आरोपियों मिथलेश कुमार झा , रोहित आर्यन ,गुड्डू कुमार प्रिंस कुमार ,विकास रविदास ,टिंकु कुमार को गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपियों के पास से 13 एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन
20 हजार नकद, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, आधार कार्ड, एचडीएफसी बैंक की पासबुक एवं डायरी आदि बरामद किया है । बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी द्वारा तकनीकी शाखा को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूचना प्राप्त हुई थी। सत्यापन के बाद चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व एक छापामारी दल गठन कर मोबाइल नंबर 7307161252 के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वैष्णवी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट पर पहुंची, जहां छापेमारी के दौरान पाया गया कि कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए लोगों से ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से सभी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार प्रिंस कुमार के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस छापामारी दल में चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, डीएसपी रूपेन्द्र कुमार राणा,चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार समेत तकनीकी शाखा एवं रिजर्व गार्ड के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह का कहना है कि साइबर ठगी के इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही बोकारो को जल्द ही अपराध मुक्त किया जाएगा जिसके लिए हमारा प्रयास जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *