50 वर्षीय महिला ने 18 वर्षीय युवक की दुल्हन बनी
भागलपुर । जिले के पक्कीसराय गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय महिला ने 18 वर्षीय युवक से विवाह कर लिया। यह प्रेम प्रसंग अब गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।बताया जा रहा है कि महिला तीन बेटियों, एक बेटे और पोते-पोतियों की दादी है। इसके बावजूद उसने अपने से 32 वर्ष छोटे युवक कन्हाई कुमार से विवाह किया और उसके साथ पत्नी के रूप में रहने लगी।परिवार इस रिश्ते को लेकर गहरी नाराजगी और शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। महिला की बेटी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरी मां ने सारे शर्म-लिहाज छोड़ दिए हैं। जब मैं और मेरे पति (अब मां के दामाद) उनके सामने जाते हैं, तो वह नजरें तक नहीं मिला पातीं। हमें समाज में सिर उठाकर चलने में परेशानी हो रही है।”गुजरात से शुरू हुई प्रेम कहानी
सूत्रों के अनुसार, महिला पहले अपने पति और परिवार के साथ गुजरात में रहती थी। वहीं उसके पड़ोस में रहने वाले कन्हाई कुमार से उसे प्रेम हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कन्हाई महिला के घर आने-जाने लगा।कुछ समय बाद महिला ने अपने पति और परिवार की परवाह किए बिना कन्हाई के साथ घर छोड़ दिया। काफी तलाश के बाद परिवार को जानकारी मिली कि वह भागलपुर के पक्कीसराय गांव में युवक के साथ पत्नी के रूप में रह रही है।पंचायत में आने से किया इनकार
इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन महिला ने उसमें शामिल होने से साफ इनकार कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने सामाजिक मर्यादाओं की पूरी तरह अनदेखी की है। गांव में इस संबंध की निंदा की जा रही है, जबकि महिला को अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।पुलिस का बयान
घोघा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया, “मामला हमारे संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवश्यकता होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”



