कसमार थाना प्रभारी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उड़ाए 40 हजार रुपये

साइबर फ्रॉड से बचें व ऐसे फर्जी कॉल आने पर तुरंत पुलिस या प्रबुद्ध लोगों को सूचना दे – थाना प्रभारी भजन लाल महतो

निर्मल महाराज,कसमार (बोकारो ) – कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने कम कीमत पर महंगा फर्नीचर खरीदने का झांसा देकर बगदा के उपमुखिया वीरेंद्र करमाली से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली है। उपमुखिया ने बताया कि गुरुवार की शाम को कसमार थाना प्रभारी की तस्वीर के साथ फेसबुक में कुछ चैट आया। उसके बाद उन्हीं की तस्वीर लगी मोबाइल नंबर 9001759573 से व्हाट्सएप्प कॉल आया। जिसमें बताया गया कि उसका एक सीआपीएफ अधिकारी मित्र संतोष कुमार का ट्रांसफर हो गया है, इसलिए वह अपना पुराना सोफा सेट, डबल डोर फ्रिज, छह सीटर डाइनिंग टेबल, कुर्सियां, अलमारी, दीवान, वांशिग मशीन, कलर टीवी, लैपटाप बेचना चाहते हैं। ट्रांसफर जॉब के चलते उन्हें तत्काल 80 हजार में ही फर्नीचर व सामान बेच देंगे। इसके लिए 40 हजार एडवांस में भेजने को कहा गया और बताया गया कि सीआरपीएफ की ट्रक से कसमार स्थित बगदा गांव सामान भेज दिया जाएगा। साइबर ठगों की चिकनी चुपड़ी व लालच भरे झांसे में आकर उपमुखिया ने गुरुवार की शाम दो बार में 10-10 हजार व शुक्रवार की सुबह 10-10 हजार की राशि कुल 40 हजार रुपये ठग के फोनपे नंबर पर डाल दिया। उपमुखिया वीरेंद्र करमाली के अनुसार जब साइबर ठग को उन्होंने मांगी गई 40 हजार की राशि भेज दी तो उसके बाद ठगों ने अपना मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ कर दिया। उपमुखिया ने इसके बाद साइबर ठग के मोबाइल पर कई बार कॉल किया लेकिन फोन लगातार स्विच ऑफ आया । इस संदर्भ में कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि
उनके फेंक एफबी से लोगों को जब फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने की सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी साइबर सेल को देते हुए आईडी को बंद करवा दिया है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी ऐसी चेंटिग व कॉल आ रहे हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि बगदा उपमुखिया वीरेंद्र करमाली ने बीते दिन रविवार को साइबर ठगी की लिखित शिकायत थाना में की है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है । उन्होंने लोगों से अपील की है कि साइबर फ्रॉड से बचें व ऐसे कॉल आने पर समाज के प्रबुद्ध व जानकार लोगों को इसकी जानकारी जरूर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *