दर्दनाक : मुजफ्फरपुर में आग से 4 बच्चियां जिंदा जली

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार देर रात भीषण अगलगी में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है। यहां तीन घरों में भीषण आग लग गई। आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं।
सोमवार देर रात हुई इस घटना से चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक अनुसूचित जाति के हैं।
बताया जा रहा है कि देर रात किसी एक घर में आग लग गई और सोते हुए लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप ले लिया और सुप्तावस्था में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
अगलगी में नरेश राम की चार बेटियां सोनी (12 वर्ष), शिवानी (आठ वर्ष), अमृता (पांच वर्ष) और रीता (तीन वर्ष) की मौत हो गई। नरेश राम दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। रात में घर में उसकी पत्नी, पांच बेटियां और एक छोटा बेटा था। ये भी झुलस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *