लातेहार में गरीबों, असहाय और जरूरतमंदों के बीच 24536 कंबल का किया जाएगा वितरण

लातेहार में चार जगहों पर गिरा कंबल
लातेहार : उपायुक्त भोर सिंह यादव ने इस वर्ष जाड़े को देखते हुए पहले ही गरीबों, असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए समय पर कंबल उपलब्ध कराने को लेकर टेंडर की प्रकिया पूरी कर ली है। टेंडर प्रकिया खत्म होते ही शनिवार को लातेहार जिले के चार प्रखंडों में मनिका 2973, नगर पंचायत 915, लातेहार प्रखंड 3966, चंदवा प्रखंड कार्यालय को 3599 कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। ठंड में निम्न तबके के लोगों के लिए कंबल सबसे बड़ा सहारा होता है। सरकार ने जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ससमय पर कंबल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस वर्ष 2022-23 में 24536 कंबल खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कंबल की खरीददारी जेम पोर्टल के माध्यम से की गई है। इसके आलोक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जेम पोर्टल से निविदा आमंत्रित की थी। जिसमें आपूर्तिकर्ताओं ने निविदा में भाग लेकर कंबल का नमूना पेश किया। जिसके बाद जिला क्रय समिति के निर्णय के आलोक में प्राप्त कंबल के सैंपल की धुलाई की गई। इसमें धुलाई के बाद मैसर्स कमला स्टोर बालूमाथ के द्वारा कंबल का वजन दो किग्रा पाया गया। जिस कारण उस आपूर्तिकर्ता को 15 दिनों के अंदर आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। सरकार ने ऊनी कंबल का आकार 60 गुणा 90 इंच और न्यूनतम वजन दो किग्रा निर्धारित किया है।
इन जगहों पर होगी कंबल की आपूर्ति :
राज्य सरकार ने गरीबों को ठंड से बचाने को लेकर इस वर्ष ससमय कंबल की आपूर्ति करने का निर्देंश दिया गया है। जिसमें लातेहार जिले में 24536 कंबल खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें मनिका 2973, नगर पंचायत लातेहार 915, लातेहार प्रखंड कार्यालय 3966, चंदवा प्रखंड कार्यालय को 3599, बालूमाथ प्रखंड कार्यालय 3004, बारियातू प्रखंड कार्यालय को 2028, हेरहंज प्रखंड कार्यालय को 1168, बरवाडीह प्रखंड कार्यालय को 3238, गारू प्रखंड कार्यालय को 722, सरयू प्रखंड कार्यालय को 401 व महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में 2522 कंबल का वितरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *