अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की 31 वाॅ वर्षगांठ मनाया गया
खूंटी: खूंटी राॅयल सिंह पैलेस में अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की 31 वाॅ वर्षगांठ मनाया गया है। इस अवसर पर केक काटा गया। सबसे पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाना गाया गया फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष का जोश व खरोस के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान श्री घोष को पगड़ी, शॅल एवं मालो से लाद दिया गया। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की गठन आज से 31 वर्ष पूर्व 17 सितम्बर 1995 की गई थी। आज यह सांस्कृतिक संगठन एक राष्ट्रीय संगठन के रूप में एक विशाल वटवृक्ष की स्वरूप धारण कर लिया है। झारखंड के अलावा बिहार, प0बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आदि राज्यों में अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की प्रदेश शाखाओं का गठन हो चुकी हैं। उपरोक्त बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने बताया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा भी किया गया है। मार्शल बारला सहित चार व्यक्ति को राष्ट्रीय महासचिव, डॉ पी, के, विश्वाश, अनिल कुमार उम्मीद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शंकर शंभु राजेश को राष्ट्रीय संगठन सचिव, प्रशांत कुमार, गणेश लोहरा, डॉ प्रवेश कुमार दुबे को राष्ट्रीय सचिव, सुधांशु कुमार दत्ता को राष्ट्रीय प्रवक्ता, डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी, अनुप कुमार को राष्ट्रीय आ ई टी सेल प्रभारी, डॉ दीपक कुमार घोष को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, गोपीनाथ सिंह मुंडा को जनजाति भाषा प्रभारी, छत्रपाल सिंह मुंडा को राष्ट्रीय गीत एवं नाट्य प्रभारी, प्रो सत्य ब्रत ठाकुर को नागपुरी भाषा प्रभारी, किशोर ठाकुर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, आशिष कुमार को राष्ट्रीय चित्रकला प्रभारी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सूत शास्त्री को राष्ट्रीय विधि सलाहकार बनाया गया है। साथ ही झारखंड प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में पंकज पांडेय को नियुक्ति की गई है। बिरसा लोहरा, जितेंद्र कुमार पांडेय को प्रदेश महासचिव। उपेंद्र नाथ तिवारी, लक्ष्मी कांत नारायण बड़ाईक को प्रदेश उपाध्यक्ष। जयराम महतो, विश्व नाथ गंझू को संगठन सचिव। विक्रांत गुप्ता, मदन गोस्वामी को सचिव। महेश्वर प्रसाद सिंह अखिलेश तिवारी को संयुक्त सचिव। तुलसी प्रजापति को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है इस अवसर पर लक्ष्मी बारला, प्राथर्ना कुमारी, अनुप वर्मा, मनोहर प्रकाश राम, उमेश सिंह, जूही प्रियंका तोपनो,प0 सिंहभूम जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित सभी जिलों, एवं प्रदेशों के अध्यक्षों की उपस्थिति होकर कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने में योगदान दिया है। धन्यवाद ज्ञापन रौशन कुमार ने किया।


