नई आशा द्वारा आयोजित माता सबरी खेल महोत्सव-सीजन 5 के लिए हुई बैठक

अनूप कुमार सिंह,आरा (भोजपुर)। माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 के आयोजन की तैयारी को लेकर ‘नई आशा‘ द्वारा राम शबरी सेंटर चैराई में एक बैठक हुई। जिसमें करीब 20 टीमों के कप्तान व युवा साथी शामिल हुए। बैठक में खेल के साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, विद्यालयों में नामांकन व नामांकित बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस वितरण करने पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता धरमु राम एवं संचालन भरत कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नई आशा के संरक्षक डाॅ. भीम सिंह भवेश ने कहा कि इस बार माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 को केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए इसे “खेल से बदलाव तक का सफर” की थीम के साथ एक व्यापक अभियान के तहत चलाया जाएगा। यह महोत्सव टोला विकास, शिक्षा, दस्तावेजीकरण व युवा नेतृत्व अभियान के रूप में मील का पत्थर साबित होगा। हर टीम केवल मैदान पर खेलने वाली टीम नहीं होगी, बल्कि अपने टोले के विकास की जिम्मेदारी लेने वाली युवा टीम भी होगी। मनीष वत्स ने कहा कि प्रत्येक पंजीकृत टीम से एक कप्तान और दो युवा स्वयंसेवकों को नई आशा के साथ जोड़ा जाएगा। ये युवा अपने-अपने टोले में स्कूल से बाहर (ड्रॉपआउट) बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करेंगे। उनका जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, टोला के मजदूरों का श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि जरूरी दस्तावेजों के लिए अभियान चलाएंगे। टोले की प्रमुख समस्याओं की पहचान करेंगे। युवाओं एवं लड़कियों को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ेंगे। अपने टोले में किए गए कार्यों की जानकारी एवं दस्तावेजीकरण नई आशा को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि महोत्सव के दौरान अपने टोलों के विकास, दस्तावेजी करण व शिक्षा के प्रति बेहतर जागरूकता वाले स्वयं सेवकों को प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल महोत्सव में मुख्य रूप से बॉयज क्रिकेट, बॉयज/गर्ल्स, कबड्डी, गर्ल्स टग ऑफ वॉर के माध्यम से युवा एवं युवतियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगा। बैठक को कुंदन सिंह, रौशन सिंह, बीटू सिंह, अमन बिहारी, धरमू जी, जय प्रकाश दास, अमरजीत, रंजीत, विकास, अनंत, ब्रजनंदन राम, विनोद कुमार, विकास कुमार, गोलु कुमार, भानु कुमार, जयकिशन राम, छोटक राम, अनंत कुमार, कलक्टर राम, अरविंद कुमार, पटना……. आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *