झारखंड पहुंचीं भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह, प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश की नव नियुक्त सह प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह के झारखंड आगमन पर रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शॉल ओढ़ाकर निवेदिता सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी और झारखंड में उनके सफल एवं मंगलमय प्रवास की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा जताया।
स्वागत से अभिभूत निवेदिता सिंह ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।
निवेदिता सिंह के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, मनीर उरांव, शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विरंची नारायण, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, सूरज शाहदेव, रमेश सिंह, वरुण साहू, माया सिंह सिसोदिया, निशि जायसवाल, राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुनील साहू, ऋषिकेश राणा, देवराज सिंह, दिनेश साहू, रंजीता सिंह और यश परमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


