आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भगत पहुंचे अमेरिका,न्यूयॉर्क में एक रैली को करेंगे संबोधित
रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए हैं. वह 29 अगस्त (शनिवार) को न्यूयॉर्क में एक रैली को संबोधित करेंगे, जिसका यहां विरोध हो रहा है. संघ प्रमुख का यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में ‘यूनिवर्सल वननेस’ के नाम से आयोजित होगा. अहेड फोरम के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम में भागवत करीब 5000 प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. बता दें RSS ने अपने 100 वर्ष पूरे होने पर वैश्विक संपर्क कार्यक्रम (इंटरनेशनल आउटरीच प्रोग्राम) की शुरुआत की है. भागवत का न्यूयॉर्क में संबोधन इसी पहल का हिस्सा है.


