स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सर्वेक्षण पर कार्यशाला का आयोजन

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लातेहार के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला सह जिला जल स्वच्छता समिति के समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री दीपक महतो के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि  प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी SSG-2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
जिसमें ग्राम स्तर पर सर्वे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत ग्राम स्तर पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता के लिए किये गये कार्यों का अवलोकन किया जायेगा। SSG-2025 के तहत चयनित स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा सर्वेक्षण का कार्य 23 जून 2025 से अगस्त-2025 तक किया जायेगा।
उपायुक्त के द्वारा सभी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि SSG-2025 का सर्वे टीम आने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगें।
उपायुक्त के द्वारा पूर्व के बैठक के दिये गये निदेशों के अनुपालन के सबंध मे जानकारी ली गई। उपायुक्त ने कनीय अभियंता एवं वाश कोऑडिनेटर को जल जीवन मिशन अन्तर्गत पूर्ण किए गए योजनओं के संबंध में प्रखण्डवार जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के अन्दर जिला के सभी ग्रामों को ODF Plus Village घोषित करने हेतु निदेशित किया। एक सप्ताह में कार्य में प्रगति नहीं होने पर वाश कोऑडिनेटर एवं कनीय अभियंता के उपर नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य समन्वयक के द्वारा SSG-2025 के सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारियां साझा की गई।

*बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री दीपक महतो, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखण्डवास समन्वयक, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *