मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से महिलाएं होंगी सशक्त : जुबैर अहमद

खूंटी: मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अब ठान लिया है।इसको लेकर सोमवार को स्थानीय डाक बंगला में जेएमएम के जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस योजना की प्रगति के बारे में बताया।


जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि हमारे सीएम हेमंत सोरेन जब जेल में थे, उसी दौरान जेल की काल कोठरी में झारखंड की माता और बहनों के कल्याण के बारे में सोचा, महिलाओं को कैसे लाभ पहुंचाए इसपर उन्होंने यहां की बहनों को रक्षा बंधन तक उपहार देने का प्लान बनाया। इस प्लान के तहत ही उन्होंने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना लॉन्च किया है। झारखंड के सभी जिले में यह योजना तेजी से पहुंचाने का काम हुआ है। बीते 11 अगस्त के दोपहर तक 24लाख बहनों ने इस योजना के अंतर्गत फॉर्म भरा है। 48लाख माता और बहनों को इस योजना से लाभ देने की योजना है। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने में कुछ दलाल भी इसमें सक्रिय हो गए हैं। जेएमएम के कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाएगा।
झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना माईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इसमें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महिलाएं बढ़ चढ़ के इसमें इंटरेस्ट ले रही है। इस योजना से राज्य के हर वर्ग 21से 50 उम्र की महिलाएं फॉर्म भर रही हैं। इस स्कीम में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। इस योजना से राज्य की 48लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। इस योजना का सभी पंचायत भवन और अंगाबड़ी केंद्रों में कैंप लगा कर निशुल्क फार्म भरा जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता महिलाओं को फॉर्म भरवाने में मदद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस योजना में महिलाओं की मिल रही रिस्पॉन्स से भाजपा नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है।बीजेपी को यह सब पच नहीं रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पेट में दर्द हो रहा है। हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से घबरा गए हैं। पत्रकार वार्ता में झामुमो नेता सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य सरकार 37 योजना चला रही है। वहीं झामुमो नेत्री
स्नेहलता कांडुलना ने कहा कि मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए जनहित में यह बहुत ही अच्छा योजना है। महिला यदि जागरूक होगी तो राज्य और देश जागरूक होगा।
झारखंड में पलायन रुकेगा। आधी आबादी को लाभ मिलेगा। इस योजना से सिर्फ जेएमएम यह कांग्रेस के लिए ही है यह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए है। इस मौके पर उपाध्यक्ष मगन मंजीत टीडू,हेमंत टोपनो,सुशील पाहन,राहुल केशरी,शंकर मुंडा,सोना राम,दीपक भुइया,बिनोद उरांव सहित कई जेएमएम के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *