बदहाल विद्युत व्यवस्था से गहराया जल संकट

रांची: तपती गर्मी से पूरे राज्य में विद्युत संकट गहराने लग है। साथ ही अनियमित विद्युत आपूर्ति से कई क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न होने लगा है। नदी नाले और बोरिंग का जलस्तर नीचे चला गया है। कई क्षेत्रों में तो बोरिंग सुख गया है। लोगों को पेयजल का संकट हो गया है। हालांकि नगर निगम के द्वारा टैंकरों से वाटर सप्लाई की का रही है। वहीं बिजली की बात की जाय तो इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। न दिन में चैन है और न ही रात में गर्मी से राहत मिलती है। ऊपर से मच्छरों का प्रकोप भी अधिक है। इससे लोग बीमार भी अधिक हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।24घंटे में मात्र तीन से चार घंटे बिजली लोगों को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *