बिहार में 21 जुलाई तक अलर्ट, वज्रपात व तेज हवा की चेतावनी

पटना: राज्य में बुधवार को मानसूनी बारिश के दौरान उनका गिरा। इससे 19 की मौत हो गई। राज्य के आठ जिलों में ये मौतें हुई। उनका की चपेट में आने वाले अधिकतर किसान थे। जो खेतों में रोपनी व पशु चराने गए थे। सबसे अधिक जानें वैशाली और बिहारशरीफ जिले में गई। यहां 5-5 लोगों की मौत हुई। गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बिहार से एक टर्फ लाइन भी राज्य से गुजर रही है। इन दोनों कारणों से राज्य में बारिश हो रही है। गुरुवार को सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर और रोहतास के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में भी बारिश का अलर्ट है। तेज हवा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *