गोड्डा में अनियमित विद्युत आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को हो रही परेशानी..
ग्रामीणों ने कहा- चिराग तले अंधेरा,अदानी पावर प्लांट होने के बाद भी गोड्डा में बिजली समस्या
गोड्डा: हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार में गोड्डा जिले से दो दो मंत्री को जगह मिली है। गोड्डा जिले की जनता भी इससे खासे उत्साहित थी कि अब उनके जिले में मूलभूत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। लेकिन सरकार गठन के छह महीने से ऊपर के बाद भी गोड्डा जिले की समस्या बरकरार है। यहां पर अनियमित बिजली आपूर्ति और ले वोल्टेज की समस्या है। नतीजा बिजली रहने के बाद भी पानी वाला मोटर और अन्य बिजली के उपकरण को चलाने में परेशानी होती है। गोड्डा को चाहिए 25मेगावाट बिजली,लेकिन 8 वाट ही बिजली मिल रही है। नतीजा इस भीषण गर्मी में अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्याओं से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की अलग समस्या है।इसके साथ ही गर्मी के समय में पेयजल की भी समस्या होती है। इसपर भी अबतक सरकार का कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
गोड्डा की जनता ने गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से राजद से संजय प्रसाद यादव को आशीर्वाद दिया है जो हेमंत सोरेन कैबिनेट में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं उधोग मंत्री है। वहीं महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कोटे से दीपिका सिंह पांडेय है जो ग्रामीण विकास मंत्री हैं। जरा सोचिए दो दो कद्दावर मंत्री होने के बाद भी गोड्डा में बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं होने का क्या मतलब है। सिर्फ नाला और सड़क बना देने से विकास नहीं हो जाता है।
यहां पर बिजली उत्पादन कर रही कंपनी अदानी का प्लान है। यहां से बांग्लादेश बिजली जा रही है। लेकिन गोड्डा को जितना मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। वहीं उधोग की बात की जाय तो अदानी के बाद जिले में कोई बड़ा उधोग स्थापित नहीं हुआ है,हां एक दो बड़ी कंपनी के यहां पर उधोग लगाने की चर्चा जरूर है। लेकिन वह कंपनी कब आएगी और उधोग कब लगेगा यह तो सरकार ही बता सकती है। यहां के युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं। अदानी का प्लान खुलने से यहां के युवाओं को नौकरी की उम्मीद जगी थी।लेकिन वह भी उम्मीद पूरी नहीं हुई।
गोड्डा शहर ओर आसपास के ग्रामीणों ने कहा कि चिराग तले अंधेरा वाली कहावत हमलोगों के साथ हो रहा है। इस भीषण गर्मी में भी अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या है। ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों को अपने दो दो मंत्रियों से बहुत उम्मीद है।
सिर्फ कारगिल चौक का सुंदरीकरण करने से नहीं होगा। यहां पर उधोग का जाल बिछाना होगा। गोड्डा के बेरोजगार युवा दिल्ली,पंजाब में नौकरी कर रहे हैं। उनलोगों को गोड्डा में ही उधोग स्थापित कर नौकरी देना होगा।
ग्रामीणों ने कहा कि सिर्फ जनता दरबार लगाने से काम नहीं चलेगा। यहां के युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध हो इसपर दोनो मंत्रियों को सोचना होगा। क्योंकि हमलोगों को दोनों मंत्रियों से काफी उम्मीद है।

