छठ घाटों का नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने निरीक्षण किया,मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

रांची :लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियों में राज्य सरकार और नगर निगम जुट गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने राजधानी रांची के विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ घाटों में साफ-सफाई और तमाम मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। छठ घाटों पर होने वाली कठिनाइयों से स्थानीय वार्ड पार्षद ने मंत्री को अवगत कराया। उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि छठ घाटों पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे साफ-सफाई का हो,या मूलभूत सुविधाओं का,सभी चीजों पर फोकस करना होगा। छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार से कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़े,इसका ख्याल रखना जरूरी है। अपने अधिकारियों के साथ धुर्वा डैम के निरीक्षण के दौरान उनके साथ वार्ड 39 के पूर्व पार्षद स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह की पत्नी शीला सिंह भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने क्षेत्र की तमाम मूलभूत सुविधाओं और धुर्वा डैम के छठ घाटों पर होने वाली कठिनाइयों से अधिकारियों को अवगत कराया। है। इस अवसर पर  नगर आयुक्त सुशांत गौरव, एसडीएम उत्कर्ष कुमार,सीटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, डीएसपी  प्रमोद कुमार मिश्रा एवं धुर्वा थाना प्रभारी बिमल किंडो मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *