केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में अपना कार्यभार संभाला
रांची:मोदी मंत्रिमंडल में रक्षा राज्यमंत्री के रूप झारखंड से संजय सेठ ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान संजय सेठ के साथ उनकी पत्नी,बेटा और बहु भी मौजूद रहे।
इससे पहले संजय सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। साथ ही गुलदस्ता देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनसे मुलाकात करने वालों का तांता लगा रहा। गौरतलब हो कि पीएम मोदी की कैबिनेट में पहली बार संजय सेठ को जगह दी गयी है।9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240611_151656.jpg?resize=800%2C492&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)