फैशन पॉइंट का होटल रेडिशन ब्लू में दो दिवसीय वेडिंग एक्सक्लूसिव एग्जिबिशन का शुभारंभ
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा सिंह ने किया उद्घाटन
रांची: फैशन पॉइंट ने होटल रेडिशन ब्लू में दो दिवसीय वेडिंग झारखंड एक्सक्लूसिव एग्जिबिशन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा सिंह ने फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में सीएमपीडीआई के मनोज गुप्ता की पत्नी रुपाली गुप्ता, सुषमा भारती,डॉक्टर मेघा रानी,फैशन प्वाइंट की निदेशक रीना गुप्ता,ख्याति मंजूनी सहित कई मेंबर थीं।
इस एग्जिबिशन में देश के कोने-कोने से बॉलीवुड और टॉलीवुड के नामी डिजाइनर, ब्रांड्स, और हैंडमेड प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले किया गया है।ब्राइडल वियर से लेकर ईजी वियर, राखी से लेकर गिफ्ट आइटम्स, होम डेकोर से लेकर ट्रेडिशनल ज्वेलरी लाई गयी है। क्राफ्टड स्टोल, डिजिटल प्रिंटेड सिल्क स्कार्फ, पशमीना जरी स्टॉल इन फॉर्मल वेडिंग बर के अलावा ऑर्गेनिक कॉटन के स्टोल, मॉडल सिल्क के परेशान उपलब्ध है।दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, बेंगलुरु, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता और बनारस जैसे शहरों से शानदार डिजाइनर और ब्रांड्स इसमें हिस्सा लिया है।
बैंगलुरु के फेमस डिजाइनर संजय और शैमी चोरारिया की खास प्रस्तुति है। झारखंड की प्रसिद्ध डिज़ाइनर ख्याति अपने बुटीक इस एग्जिबिशन में शानदार कलेक्शन लाया है। जिसमें कॉकटेल ड्रेसेज़, इंडो-वेस्टर्न और एलिगेंट साड़ियाँ। हर पोशाक में झलकती है। उनकी बेजोड़ कला, मॉडर्न स्टाइल और परंपराओं का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है।
एग्जीबिशन में डिजाइनर कलेक्शन देखने के लिए रांची वासियों की भारी भीड़ हो रही है।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि फैशन सिर्फ एक पहनावा नहीं है यह आपके अंदर एक कॉन्फिडेंस भरता है। हम अच्छा कपड़े पहनकर बाहर निकलते हैं तो हमें अच्छा लगता है। यहां पर फैशन प्वाइंट के आयोजक रीना अग्रवाल के द्वारा इस तरह के आयोजन कर लेटेस्ट ट्रेंड के ड्रेसेस और अन्य परिजनों को झारखंड के लोगों को खरीदारी करने का मौका देती हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
वहीं अतिथि ह्यूमन राइट्स की मेधा रानी ने कहा कि झारखंड में इतना बड़ा एक्जीबिशन हो रहा है यह बहुत बड़ी बात है। कई बड़े बड़े डिजाइनरों के तैयार ड्रेसेस इस एग्जिबिशन में लगाए हैं। झारखंड के ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ साथ अन्य राज्यों के ड्रेसेस को भी डिस्प्ले किया गया है।
वहीं द ख्याति मुंजनी ने कहा कि मैने भी इस एग्जिबिशन में लेटेस्ट ड्रेसेस को डिस्प्ले किया है और लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एग्जिबिशन की डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने कहा कि इस बार की एग्जिबिशन बहुत ही खास है। उन्होंने रांची के लोगों से इस फैशन पॉइंट एग्जिबिशन में भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यहां शादी और त्योहार की शॉपिंग को बनाइए रॉयल और परफेक्ट फैशन पॉइंट के साथ।



