लातेहार में ट्रेन हादसा,चार यात्रियों की मौत,कई घायल

लातेहार : ट्रेन में आग लगने की सूचना पर कई यात्री नीचे कूद गए। यह मामला शुक्रवार को रांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन में हुई है। जानकारी के अनुसार लातेहार में रांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार किसी यात्री ने आग लगने की अफवाह फैला दी। इसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री नीचे कूदने लगे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में कई यात्री आ गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हैं। घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।
ये घटना कुमंडीह स्टेशन के पास की है। हादसे के कारण स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रुकी रही।खबर मिलते ही पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *