बीजेपी नेता अखिलेश कुमार की पदयात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

दिनारा (रोहतास)सेवा, सुशासन व गरीब  कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित 11 किलोमीटर की पदयात्रा में शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह भव्य पदयात्रा भलूनी धाम से प्रारंभ होकर देवड़ीधाम तक निकाली गई।जिसका नेतृत्व बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार ने किया। गौरतलब हो कि

इस जनसंपर्क यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। जिनमें मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, महिलाओं को आरक्षण, आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, मुफ्त बिजली और धार्मिक स्थलों का विकास शामिल है।

पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल लोगों में रोहतास युवा भाजपा के जिला अध्यक्ष रितेश राज, बबलू सिंह, आशा सिंह, हरेराम ठाकुर, सोनू ठाकुर, महेंद्र पासवान, ढुनमुन सिंह, पंकज कुमार, मुकेश मिश्रा, दीपक चौरसिया, मनोज पासवान, भिखारी सिंह, शशि भूषण सिंह, राधा कृष्ण सिंह, मंटू सिंह, कुश सिंह,  भाजपा दावथ मंडल अध्यक्ष कृष्ण मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।विदित हो कि

भक्तिभाव व जनउत्साह से भरी इस पदयात्रा का समापन देवड़ीधाम में बाबा सिद्धेश्वरी नाथ के दर्शन व आशीर्वाद के साथ हुआ। जहाँ सभी ने देश, समाज और क्षेत्र के विकास हेतु संकल्प लिया।बीजेपी नेता

अखिलेश कुमार ने इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसे जनता की भाजपा के प्रति आस्था का प्रमाण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *