वोट चोर,गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा सदन,सत्ता पक्ष के विधायकों ने एसआईआर के मुद्दे पर किया प्रदर्शन,कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन शुरू होने होने से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया।
सत्ता पक्ष जहां एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं विपक्षी दल भाजपा के विधायक पूर्व बीजेपी नेता सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग ओर अटल बिहारी पाजपेयी को सम्मान देने की मांग उठी।
वहीं सदन के अंदर सुबह 11 बजकर 10 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया. प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग की. इस दौरान सदन में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे.
इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़ दिया. स्पीकर ने विधायकों को शांत करानी की कोशिश की, लेकिन वो हंगामा करते रहे. हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सिर्फ तीन मिनट ही चल पाई.



