तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष किया प्रदर्शन
रांची: झारखंड राज्य तेजस्विनी परियोजना संघ ने अपने पांच सूत्री लंबित मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। मौसम की खराबी और रुक रुक कर हो रही बारिश में भी तेजस्विनी परियोजना की बहने अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटी रहीं।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं में खूंटी जिले से आई प्रीति,स्नेहलता,अनिता,मालती ने कहा कि हम लोगों की लंबित मांगों पर राज्य सरकार का अबतक कोई ध्यान नहीं है। पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे हम लोगों के साथ भुखमरी जैसी स्थिति हो गई है। इसके अलावा स्थायी समायोजन होना चाहिए। स्थायी समायोजन होने तक दीर्घकालीन अवधि विस्तार किया जाना चाहिए। कार्य क्षेत्र में सुरक्षा की गारंटी और मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए। वहीं प्रेम स्वांसी,दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि तेजस्विनी कर्मचारी संघ की लंबित मांगों को लेकर आज हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। हम लोगों का कार्य नकल प्रभावित क्षेत्रों में होता है। हमेशा जानमाल का खतरा रहता है। समय पर वेतन भी नहीं मिलता है। पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा हम लोगों का स्थायी समायोजन किया जाना चाहिए। खूंटी जिले में तेजस्विनी कर्मचारियों की संख्या 343 है,वहीं पूरे राज्य की बात की जाय तो करीब 15से 20 हजार के है।

