पेसा कानून पास होने पर कांग्रेसियों में जश्न, बांटी मिठाइयां

खूंटी: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गुरुवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा में पेसा कानून परित होने की खुशी में स्थानीय भगत सिंह चौक में कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं लोगों के बीच लड्डू बाट कर खुशियां मनाई तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय जी,माननीय सांसद कालीचरण मुंडा को धन्यवाद दिए तथा धन्यवाद के नारे लगा कर खुशी मनाई।
मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि बहुप्रतीक्षित कानून लागू कर हमारे गठबंधन सरकार ने झारखंडियों से किए वादे को पूरा किए, झारखंड में पेसा कानून पारित होने से हमारे जल जंगल जमीन की सुरक्षा होगी, ग्रामसभा को मजबूती मिलेगी ग्राम का विकास जिम्मा ग्रामीणों पर ही रहेगा जैसे वे विकास के पक्षधर रहेगा वैसे ग्राम का विकास कर पाएंगे । उन्होंने गठबंधन सरकार को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पेसा कानून परित किया।साथ ही उन्होंने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी एवं आपने शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद किया जिसके कारण ये कानून का झारखंड में परित हुआ।
मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप , जेम्स तोपनो,फिरोज आलम, अजय साहू, जुनैद अहमद, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, अनीता नाग, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, एलेक्सियूस भेंगरा, तलहा खां,प्रदीप खाखा, सुमन देवी, उस्मान खान,धुमेश लोहरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *