नीलकंठ मुंडा, नीरा,रणधीर ,अमर और लुईस मरांडी के खिलाफ राज्य सरकार ने दिया एसीबी जांच का आदेश
रांची। रघुवर सरकार के समय कैबिनेट मंत्री नीरा यादव रणधीर सिंह अमर बावरी नीलकंठ सिंह मुंडा और लुईस मरांडी के खिलाफ राज्य सरकार ने एसीबी जांच का निर्देश दिया है, आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्य सरकार ने या जांच का आदेश दिया है। रघुवर सरकार के समय रणधीर सिंह कृषि मंत्री थे नीरा यादव शिक्षा मंत्री थी अमर बावरी भू राजस्व मंत्री थे नीलकंठ सिंह मुंडा ग्रामीण विकास मंत्री थे और लुईस मरांडी कल्याण मंत्री थी। इन पांचों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में साल 2020 में झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। पंकज यादव नया जनहित याचिका दायर की थी
इसमें आरोप लगाया गया था कि चुनाव के दौरान इनके द्वारा दाखिल शपथपत्र के विश्लेषण से यह साफ जाहिर है कि बहुत ही कम समय में इनकी संपत्ति में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है. यही वजह है कि हेमंत सरकार ने इन पांचों के खिलाफ ऐसी भी जांच के निर्देश दिए हैं

