बालासोर में ट्रेन हादसे में यात्रियों की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक प्रकट किया
रांची: ओडिशा में बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि रेल हादसे में जो भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार के साथ पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न घटे।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कारवाई करें और इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वंय लें।