स्वर्ण वनिक समाज गोला में धूमधाम से मनाया गया सिंदूर खेला
रामगढ़ : नवरात्रि समापन अवसर पर रामगढ़ जिले के गोला स्थित स्वर्ण वनिक समाज की ओर से परंपरागत सिंदूर खेला का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। मां दुर्गा की विदाई के मौके पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर परिवार और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर स्थानीय विधायक श्रीमती ममता देवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते हैं।
सिंदूर खेला में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से मिताली कुमारी, अंजू पोद्दार, मनोरमा पोद्दार, ममता पोद्दार, यसोदा कुमारी, शोभा पोद्दार, सुमन पोद्दार, बेबी देवी, रूमा पोद्दार, टुंपा पोद्दार, शांति कुमारी, आशा देवी और कृष्ण पोद्दार शामिल थीं।
समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इनमें समाज के अध्यक्ष राजेश चंद्र पोद्दार, सचिव दीपक चंद्र दे, उपाध्यक्ष सुभाष पोद्दार, सहसचिव पंचम पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौरा चंद्र पोद्दार के साथ-साथ मनोज चंद्रा पोद्दार, दीपक चंद्र पोद्दार, बसंत चंद्र पोद्दार, प्रेमजीत पोद्दार, भोला चंद्र पोद्दार, नवदीप चंद्र पोद्दार, धनपति चंद्र पोद्दार, परितोष चंद्र पोद्दार, जयंत चंद्र पोद्दार, आकाश, अंकित, आयुष, शोभित, संतोष, आनंद, दिलीप, शत्रुघ्न चंद्र पोद्दार, दिनेश चंद्र पोद्दार, प्रताप चंद्र पोद्दार, सुमन चंद्र पोद्दार और बापी चंद्र पोद्दार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के बीच हुआ और उपस्थित लोगों ने आने वाले वर्ष में पुनः इसी तरह के आयोजन की कामना की।



